शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने एचडीएफसी बैंक को पछाड़ा

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने बाजार पूँजी के मामले में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को पीछे छोड़ दिया है।

गुरुवार को 2,485.05 रुपये के बंद स्तर के साथ टाटा कंसल्टेंसी की बाजार पूँजी 4,75,710.04 करोड़ रुपये रही, जबकि एचडीएफसी बैंक की बाजार पूँजी 1,843.2 रुपये के स्तर पर 4,75,802.34 करोड़ रुपये थी। इस समय 12.20 बजे एचडीएफसी बैंक की बाजार पूँजी 0.21% की बढ़त के साथ 1847.10 रुपये पर 4,76,809.09 करोड़ रुपये है, जबकि 0.48% की मजबूती के साथ 2,497.05 रुपये पर टाटा कंसल्टेंसी की बाजार पूँजी 4,78,007.18 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा कंसल्टेंसी बीएसई में बाजार पूँजी में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी