शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) करेगी छोटे ट्रकों पर 400 करोड़ रुपये का निवेश

चेन्नई स्थित ट्रक और बस निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) हल्के वाणिज्यिक वाहनों के नये समूह के लिए अगले 3 सालों में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसके माध्यम से कंपनी उत्पादों के बीच के अंतर को भरेगी। अशोक लेलैंड नये वाहनों को 3.5-7 टन वर्ग के व्हाइट स्पेस में लॉन्च करेगी, जिनके लिए कई पड़ावों का काम हो चुका है।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर ने 117.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह आज लाल निशान में 117.00 रुपये पर शुरुआत की, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 113.85 रुपये तक फिसलने के बाद अंत में 3.05 रुपये या 2.60% की कमजोरी के साथ 114.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी