शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री में 34% वृद्धि

सितंबर 2016 के मुकाबले 2017 की समान अवधि में एस्कॉर्ट्स (Escorts) के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री में 34% वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी ने ट्रैक्टरों की 7,725 इकाइयों के मुकाबले 10,353 इकाइयाँ बेचीं, जिनमें घरेलू स्तर पर 7,664 इकाइयों की तुलना में 32.4% बढ़त के साथ 10,144 इकाइयों की बिक्री शामिल है। वहीं एस्कॉर्ट्स के निर्यात में 242.6% की शानदार वृद्धि दर्ज की गयी है, जो कि 61 इकाई से बढ़ कर 209 इकाई पर पहुँच गया।
बीएसई में एस्कॉर्ट्स के शेयर ने मंगलवार के 658.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 661.90 रुपये पर शुरुआत की। पहले घंटे में ही थोड़ी उठा-पटक के साथ यह 664.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.10 बजे यह 1.05 रुपये या 0.16% की कमजोरी के साथ 657.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी