शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई लाइफ (SBI Life) का शेयर इश्यू भाव से नीचे फिसला

हाल ही में सीचबद्ध हुआ एसबीआई लाइफ (SBI Life) का शेयर अपने आईपीओ के इश्यू भाव से भी नीचे गिर गया है।

बीमा कंपनी का शेयर हरे निशान में 702.55 रुपये पर खुलने के बाद करीब 11 बजे 16.16 रुपये या 2.30% की कमजोरी के साथ 685.25 रुपये पर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और फ्रांसिसी बीमा कंपनी बीएनपी परिबास की साझा उद्यम कंपनी एसबीआई लाइफ के 8,400 करोड़ रुपये के आईपीओ को 3.58 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया था, जिसमें इश्यू भाव 700 रुपये था। इसके बाद एसबीआई लाइफ ने केवल 1.14% के प्रीमियम के साथ बीएसई में 708 रुपये पर शुरुआत की थी। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख