शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी और मुनाफा बढ़ने के बावजूद टूटा जस्ट डायल (Just Dial) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जस्ट डायल (Just Dial) के मुनाफे में 26.46% की वृद्धि दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 29.62 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने इस बार 37.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस दौरान जस्ट डायल की कुल आमदनी 206.33 करोड़ रुपये से 3.96% बढ़त के साथ 214.52 करोड़ रुपये हुई।
उधर बीएसई में जस्ट डायल का शेयर 477.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 481.70 रुपये पर खुला। करीब 11.25 बजे यह 28.15 रुपये या 5.89% की कमजोरी के साथ 449.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी