शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी टीसीएस (TCS) के निदेशक मंडल की बैठक

प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस (TCS) के निदेशक मंडल की बैठक 19 अप्रैल को होगी।
उस बैठक में वित्त वर्ष 2017-18 के वित्तीय नतीजों पर विचार के साथ ही शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए इक्विटी शेयरों पर लाभांश, यदि हो, देने की सिफारिश की जायेगी।
दूसरी तरफ बुधवार को बीएसई में टीसीएस का शेयर 7.45 रुपये या 0.26% चढ़ कर 2,849.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 3,254.80 रुपये और न्यूनतम भाव 2,255.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2018)

 

 

 

 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!