शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने बेची साझा कंपनी (Joint Venture) में हिस्सेदारी

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने अपनी एक साझा कंपनी (Joint Venture) में 63% हिस्सेदारी बेच दी।

विप्रो ने विप्रो एयरपोर्ट आईटी (Wipro Airport IT) में यह हिस्सा अंतरिक्ष सॉफ्टेक (Antariksh Softech) को 3.15 करोड़ रुपये में बेचा है। इसके साथ ही कंपनी में विप्रो की शेयरधारिता घट कर 11% रह गयी है।
दिल्ली में स्थित इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विभिन्न आईटी सेवाएँ देने वाली विप्रो एयरपोर्ट आईटी की शेष 26% हिस्सेदारी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi International Airport) के पास है। गौरतलब है कि यह सौदा 05 अप्रैल को ही पूरा हो चुका है।
उधर बीएसई में विप्रो का शेयर शुक्रवार को 1.25 रुपये या 0.44% की गिरावट के साथ 284.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 334.75 रुपये और निचला स्तर 242.38 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

Comments  

Suraj Pandit
# Suraj Pandit 2018-04-07 12:21
क्या विप्रो में तीन महीने के लिए निवेश करना चाहिए?

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!