शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो पाइप्स (Apollo Pipes) ने शुरू किया नये संयंत्र में उत्पादन

पाइप निर्माता कंपनी अपोलो पाइप्स (Apollo Pipes) ने अपने नये संयंत्र में व्यवसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी का नया पाइप अत्याधुनिक संयंत्र अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1,000 करोड़ टन है। इसके साथ ही कंपनी की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़ कर 6,300 करोड़ टन हो गयी है। इसके अलावा अपोलो पाइप्स अहमदाबाद में स्थित अपने संयंत्र की क्षमता को भी मार्च 2019 तक 2,500 टन तक बढ़ाने की योजना पर काम करेगी।
उधर बीएसई में अपोलो पाइप्स का शेयर शुक्रवार को 3.55 रुपये या 0.61% की मजबूती के साथ 583.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 724.80 रुपये और निचला स्तर 268.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

Comments  

Suraj Pandit
# Suraj Pandit 2018-04-07 12:16
खबर के लिए धन्यवाद।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!