शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमालय फूड (Himalaya Food) ने दिल्ली में खोला वितरण केंद्र

हिमालय फूड (Himalaya Food) ने आदर्श नगर, दिल्ली में एक वितरण केंद्र की शुरुआत हुई है।

इस वितरण केंद्र के लिए हिमालय फूड का चैनल साझेदार एसएन एंटरप्राइजेज (SN Enterprises) है। इस खबर से कंपनी के शेयर में 6% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।
बीएसई में हिमालय फूड का शेयर 34.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36.85 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 37.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 2.25 रुपये या 6.44% की तेजी के साथ 37.20 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!