शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उम्मीद से कमजोर रहे एशियन पेंट्स (Asian Paints) के वित्तीय नतीजे

वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 3.39% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 479.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 495.91 करोड़ रुपये का का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,372.19 करोड़ रुपये से 2.74% बढ़ कर 4,492.30 करोड़ रुपये रही। बेहतर माँग स्थिति के साथ भारत में सजावटी पेंट्स व्यवसाय के लिए कंपनी की मात्रा वृद्धि में दोगुनी बढ़त हुई। हालाँकि फिर भी कंपनी के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे।
उधर कच्चे माल की लागत में बढ़त से एशियन पेंट्स के ऑपरेटिंग मार्जिन में सीमित वृद्धि हुई। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि तिमाही के दौरान प्रतिकूल माँग स्थिति से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ।
उधर बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर शुक्रवार को अपने 52 सप्ताह का शिखर छू कर अंत में 74.90 रुपये या 6.17% की बढ़त के साथ 1,289.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसका ऊपरी स्तर 1,294.40 रुपये और निचला स्तर 1,081.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी