शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से चढ़ा पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का शेयर

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर में आज 4% से अधिक की मजबूती आयी है।

दऱअसल बैंक के बोर्ड ने प्रबंधन को सहायक कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) सहित आईसीआरए (ICRA), क्रिसिल (CRISIL) और बीएसई (BSE) में बाजार स्थिति और उपलब्ध विकल्पों के आधार पर उपयुक्त समय पर हिस्सेदारी की बिकवाली करने की मंजूरी दे दी है। बैंक की ओर से यह निर्णय सरकारी बैंकों के सुधार एजेंडा को लागू करने के लिए लिया गया है।
उधर बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 90.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 92.00 रुपये पर खुल कर 94.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 10.40 बजे के आस-पास यह 3.80 रुपये या 4.20% की तेजी के साथ 94.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी