शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बिकवाली से चढ़ा पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का शेयर

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) में अपनी 3.33% हिस्सेदारी बेच दी है।

पीएसयू बैंक ने आईसीआरए के 3.30 लाख शेयर खुले बाजार में करीब 109 करोड़ रुपये में बेचे हैं। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक ने बाजार स्थिति के मुताबिक अपनी सहायक कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) सहित बीएसई (BSE), आईसीआरए और क्रिसिल (Crisil) जैसी कंपनियों में हिस्सा बेचने का ऐलान किया था।
उधर बीएसई में हिस्सेदारी बिकवाली से पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में अच्छी बढ़त हुई है। बैंक का शेयर 73.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 73.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 76.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद 3.10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 3.69% की मजबूती के साथ 75.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी