शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अलीबाबा कर सकती है रिलायंस रिटेल के साथ साझे उद्यम में 5 अरब डॉलर का निवेश

खबरों के अनुसार चीन की अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग (Alibaba Group Holding) ने रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के साथ एक बड़े भारतीय खुदरा संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिए वार्ता शुरू की है।

अलीबाबा, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल के साथ मिल कर तैयार किये जाने वाले साझे उद्यम में 5 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है।
अलीबाबा ने डिजिटल बाजार में एक बड़ी कंपनी तैयार करने के लिए रिलायंस रिटेल में बड़ा हिस्सा खरीदने का प्रस्ताव भी रखा है, जिससे यह भारतीय खुदरा बाजार में अपना विस्तार भी करेगी। खबर है कि जुलाई के अंत में अलीबाबा के कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा (Jack Ma) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के साथ मुंबई में प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की भी थी। अलीबाबा द्वारा किसी भारतीय कंपनी में यह सबसे बड़ा निवेश होगा।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,203.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,206.50 रुपये पर खुला। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद करीब 11 बजे यह 23.50 रुपये या 1.50% की बढ़ोतरी के साथ 1,226.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी