शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

11 सरकारी कंपनियाँ करेंगी शेयरों की वापस खरीद (Buyback)

खबरों के अनुसार वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने 11 सरकारी कंपनियों के शेयरों की वापस खरीद (Buyback) योजना को हरी झंडी दिखा दी है।

इन कंपनियों में एनटीपीसी (NTPC), कोल इंडिया (Coal India), एनएमडीसी (NMDC), बीएचईएल (BHEL), एनएचपीसी (NHPC), एसजेवीएन (SJVN), एनएलसी इंडिया (NLC India), केआईओसीएल (KIOCL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics), एनबीसीसी (NBCC) और नाल्को (NALCO) शामिल हैं।
इस साल की शुरुआत में ही सरकारी कंपनियों द्वारा बायबैक का ऐलान कर दिया गया था, जिसे चालू वित्त वर्ष में पूरा किये जाने की संभावना है। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग ने इसी सप्ताह बायबैक पर चर्चा की थी, जिसके बाद इसके लिए इन कंपनियों का चुनाव किया गया।
शेयर बायबैक में कोई कंपनी अपने शेयरधारकों से दोबारा अपने ही शेयर खरीदती है, जो शेयरधारकों को कुछ रिटर्न देने का भी एक तरीका होता है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी