शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल और गेल में हिस्सेदारी बेचने के लिए ओएनजीसी (ONGC) जल्दबाजी में नहीं

खबरों के अनुसार इंडियन ऑयल (Indian Oil) और गेल (Gail) में हिस्सेदारी बेचने के लिए ओएनजीसी (ONGC) किसी प्रकार की जल्दबाजी में नहीं है।

ओएनजीसी इन कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए सही कीमत मिलने का इंतेजार करेगी। ओएनजीसी की गेल में 4.86% और इंडियन ऑयल में 13.77% हिस्सेदारी है। वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान गेल और इंडियन ऑयल में अपने निवेश पर ओएनजीसी को 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ।
दूसरी ओर सोमवार को बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 1.75 रुपये या 0.99% की बढ़त के साथ 179.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 212.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 152.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी