शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 12.7% की वृद्धि दर्ज

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 12.73% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 351.29 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 396.01 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान अबुजा सीमेंट्स की कुल आमदनी भी 5,451.58 करोड़ रुपये से 11.84% की बढ़ोतरी के साथ 6,097.53 करोड़ रुपये हो गयी। बता दें कि कंपनी के नतीजे जानकारों की उम्मीद से बेहतर रहे हैं।
जुलाई-सितंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स के कुल व्यय भी बढ़े। कंपनी के कुल व्यय 4,954.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.81% अधिक 5,540.26 करोड़ रुपये के रहे।
इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स की कुल सीमेंट बिक्री 50.2 लाख टन की तुलना में 8.76% वृद्धि के साथ 54.6 लाख टन रही। अनुकूल माँग के चलते कंपनी के सीमेंट उत्पादन में भी 9% की बढ़त दर्ज की गयी।
कंपनी ने कहा है कि बेहतर जीडीपी (GDP) और सभी के लिए घर तथा सस्ते आवास जैसी सरकार की आवासीय परियोजनाओं से सीमेंट क्षेत्र में माँग को काफी सहारा मिला है। कंपनी ने इसके आगे और बेहतर होने की भी उम्मीद जतायी है।
हालाँकि बेहतर नतीजों और बाजार में बढ़त के बावजूद आज अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 201.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 200.45 रुपये पर खुल कर 193.05 रुपये तक गिरा। 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 6.60 रुपये या 3.28% की कमजोरी के साथ 194.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी