शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

8% से ज्यादा उछला हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) का शेयर

सरकारी तेल-गैस कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के शेयर में आज 8% से ज्यादा की उछाल आयी है।

साथ ही पिछले एक महीने में बीएसई ऑयल ऐंड गैस इंडेक्स में 3.47% और सेंसेक्स में 1.2% की बढ़त के मुकाबले हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 14.98% मजबूत हुआ है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट का भारतीय तेल कंपनियों के शेयरों पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में 232.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 240.30 रुपये पर खुल कर 261.15 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 19.25 रुपये या 8.27% की बढ़ोतरी के साथ 252.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच बाकी तेल कंपनियों के शेयरों में भी तेजी दिख रही है।
इस समय भारत पेट्रोलियम का शेयर 7.21%, इंडियन ऑयल का शेयर 6.97%, भारत पेट्रोलियम का शेयर 6.95%, कैस्ट्रॉल इंडिया का शेयर 3.24%, ऑयल इंडिया का शेयर 1.82% और ओएनजीसी का शेयर 1.25% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी