शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3.5% से अधिक टूटा एनएचपीसी (NHPC) का शेयर

आज जलविद्युत बिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के शेयर भाव में 3.5% से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी के बोर्ड ने 21,42,85,714 शेयरों (इक्विटी शेयरों की कुल संख्या का 2.09%) को 28 रुपये प्रति के भाव पर अधिकतम 600 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दी है। बोर्ड ने बायबैक ऑफर में भाग लेने वाले शेयरधारकों की पहचान करने, और उनमें जिनको प्रस्ताव पत्र भेजना है, के लिए 30 नवंबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
एनएचपीसी ने कल ही अपने जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजे घोषित किये थे। सालाना आधार पर कंपनी ने 1,018.64 करोड़ रुपये की तुलना में 19.62% अधिक 1,218.51 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी भी 1,971.7 करोड़ रुपये से 26.6% की बढ़ोतरी के साथ 2,495 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि एनएचपीसी के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान के करीब रहे।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 27.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 26.15 रुपये पर खुल कर 25.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.00 रुपये या 3.69% की गिरावट के साथ 26.10 रुपये पर कारोबार पर हो रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी