शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्फाजियो इंडिया (Alphageo India) को मिला ओएनजीसी (ONGC) से ठेका

अल्फाजियो इंडिया (Alphageo India) को सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) से ठेका मिला है।

तटवर्ती एकीकृत भूकंप-सूचक सेवा प्रदाता कंपनी को ओएनजीसी ने यह ठेका राष्ट्रीय भूकंपीय असम और असम अराकान बेसिन के दक्षिण गेलेकी क्षेत्र में 2डी भूकंपीय डेटा अधिग्रहण सेवाओं के लिए मिला है। ठेके का मूल्य करीब 14.45 करोड़ रुपये है।
उधर बीएसई में अल्फाजियो का शेयर 455.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 470.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपर स्तर भी रहा। आखरी घंटे में हुई बिकवाली के कारण कंपनी के शेयर में कमजोरी आयी। अंत में यह 1.10 रुपये या 0.24% की वृद्धि के साथ 455.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 289.69 करोड़ रुपये है। वहीं ओएनजीसी का शेयर 0.80 रुपये या 0.54% की हल्की कमजोरी के साथ 147.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख