शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3.5% से ज्यादा टूटा जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल अस्थायी नकदी संकट के चलते एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के एक समूह को समय पर कर्ज का भुगतान करने में चूक जाने के बाद घरेलू रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) ने जेट एयरवेज के 10,963 करोड़ रुपये के ऋण और डिबेंचर पर रेटिंग आईसीआरए-सी से घटा कर आईसीआरए-डी कर दी है।
ऋण चुकाने में चूक जाने पर कंपनी बैंकों के साथ बातचीत कर रही है।
गौरतलब है कि पिछली लगातार तीन तिमाहियों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठाने वाली जेट एयरवेज पर सितंबर तिमाही के अंत तक करीब 8,052 करोड़ रुपये का ऋण था।

हाल ही में खबर आयी थी कि जेट एयरवेज सरकारी बैंक एसबीआई के साथ 1,500 करोड़ रुपये का अल्पावधि ऋण प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रही है। इस ऋण के जरिये विमानन कंपनी की योजना कार्यकारी पूँजी जरूरतों और भुगतान दायित्वों को पूरा करने की है, जिनमें पायलटों का वेतन शामिल है।
इस कर्ज के लिए जेट एयरटेज की साझेदार और मध्य-पूर्व की प्रमुख विमानन कंपनी इतिहाद, जिसकी जेट एयरवेज में 24% हिस्सेदारी है, गारंटी दे सकती है।
बीएसई में जेट एयरवेज के शेयर ने 263.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 261.00 रुपये पर खुल कर 250.75 रुपये की तलहटी तक डुबकी लगायी है। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 9.75 रुपये या 3.70% की गिरावट के साथ 254.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,885.37 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी