शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आगे बढ़ी बंधन बैंक (Bandhan Bank) और गृह फाइनेंस के विलय के लिए हो रही वार्ता

खबरों के अनुसार बंधन बैंक (Bandhan Bank) और गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के विलय के लिए हो रही बातचीत आगे बढ़ रही है।

गृह फाइनेंस, एचडीएफसी (HDFC) की सहायक कंपनी है। बंधन बैंक गृह फाइनेंस को खरीदने या इसके साथ विलय के लिए एचडीएफसी के साथ वार्ता के अगले दौर में हैं। बैंक और कंपनी के विलय को लेकर पिछले महीने खबर आयी थी। जानकारों का मानना है कि इस सौदे के जरिये बंधन बैंक की योजना प्रमोटर शेयरधारिता घटाने की है।
गृह फाइनेंस के साथ विलय से बंधन बैंक को प्रमोटर हिस्सेदारी 82.28% से 60% तक घटाने में मदद मिलेगी। इससे पहले खबर यह भी आयी थी कि यदि बंधन बैंक और गृह फाइनेंस का विलय होता है तो एचडीएफसी तैयार होने वाली नयी कंपनी में 15% शेयरधारिता रख सकता है। इस समय एचडीएफसी की गृह फाइनेंस में 57.59% हिस्सेदारी है।
इसी साल सितंबर में आरबीआई (RBI) ने शेयरधारिता नियमों को पूरा न कर पाने के कारण बंधक बैंक के नयी शाखाएँ खोलने और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी।
आरबीआई के लाइसेंसिंग मानदंडों के तहत किसी भी बैंक को संचालन के 3 साल के भीतर प्रमोटर हिस्सेदारी 40% तक घटाना जरूरी है। इस नियम के मद्देनजर बंधन बैंक को 23 अगस्त 2018 तक प्रमोटर हिस्सेदारी 40% घटानी थी, जिसमें यह असफल रहा।
उधर बंधन बैंक के शेयर में गिरावट दिख रही है, जबकि गृह फाइनेंस सपाट है। बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 528.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 544.00 रुपये के भाव पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 505.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयरों में 16.55 रुपय या 3.13% की कमजोरी के साथ 513.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं गृह फाइनेंस का शेयर इस समय एक दम सपाट 318.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी