शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेन नेटवर्क्स और हैथवे केबल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को सीसीआई की मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को डेन नेटवर्क्स (Den Networks) और हैथवे केबल (Hathway Cable) की अधिकांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल गयी है।

डेन नेटवर्क्स और हैथवे केबल देश की दो सबसे बड़ी केबल सेवा प्रदाता कंपनियाँ हैं। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि अधिग्रहण के लिए उसे सीसीआई से 21 जनवरी को मंजूरी मिल गयी।
बता दें कि अक्टूबर में 2018 में खबर आयी थी कि रिलायंस इन दोनों कंपनियों में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदेगी। रिलायंस कुल 5,230 करोड़ रुपये के सौदों में डेन की 66% और हैथवे की 51.3% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
डेन में रिलायंस तरजीही इश्यू के माध्यम से 2,045 करोड़ रुपये का प्राथमिक निवेश कर रही है और मौजूदा प्रमोटरों से 245 करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगी। वहीं हैथवे में यह तरजीही इश्यू के माध्यम से 2,940 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इस बीच बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,234.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 1,233.40 रुपये पर खुला। 1,244.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब सवा 11 बजे यह 0.35 रुपये या 0.03% की बेहद मामूली वृद्धि के साथ 1,235.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,82,695.44 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी