शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

67.4% घटा टाटा पावर (Tata Power) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान तिमाही में टाटा पावर (Tata Power) के मुनाफे में 67.4% की गिरावट हुई है।

कंपनी ने 628.16 करोड़ रुपये के मुकाबले 204.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। जानकारों का मानना है कि उच्च ईंधन और ऋण लागत से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।
टाटा पावर की ईंधन लागत 2,491.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.04% की बढ़ोतरी के साथ 3,189.87 करोड़ रुपये और वित्तीय लागत 855.28 करोड़ रुपये की तुलना में 18.54% अधिक 1,013.96 करोड़ रुपये रही।
हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी 6,451.31 करोड़ रुपये से 19.68% अधिक 7,721.52 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि टाटा पावर के नतीजों जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।
दूसरी तरफ टाटा पावर का शेयर आज एक महीने के निचले स्तर तक फिसल चुका है। बीएसई में टाटा पावर का शेयर 70.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 68.75 रुपये पर खुल कर 68.45 रुपये तक गिरा है, जो इसके एक महीने का निचला स्तर है। करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.71% की गिरावट के साथ 70.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा पावर के शेयर का सर्वाधिक भाव 91.35 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी