शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्लोर-क्षार व्यापार के अधिग्रहण की खबर से चढ़ा ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) का शेयर

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

ग्रासिम ने केपीआर इंडस्ट्रीज (KPR Industries) के क्लोर-क्षार व्यापार का अधिग्रहण कर लिया है, जिसके लिए दोनों कंपनियों के बीच 253 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है। सौदे के लिए पूँजी की व्यवस्था ग्रासिम अपने आंतरिक स्रोतों के माध्यम से करेगी।
बता दें कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज विस्कोस स्टेपल फाइबर (वीएसएफ) में की प्रमुख वैश्विक कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अपनी वीएसएफ क्षमता 0.5 एमटीपीए (वर्तमान) से 0.79 एमटीपीए तक बढ़ाने की योजना बनायी है, जिसके लिए यह 4,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। साथ ही इसकी प्रमुख सीमेंट उत्पादक कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में भी 60% हिस्सेदारी है।
बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 730.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 731.70 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 751.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 17.15 रुपये या 2.35% की बढ़ोतरी के साथ 747.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का शिखर 1,201.00 रुपये और निचला स्तर 688.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी