शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की घरेलू वाहन बिक्री में मामूली बढ़ोतरी

फरवरी 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की घरेलू वाहन बिक्री में 1% की बढ़त दर्ज की गयी।

घरेलू स्तर पर फरवरी 2018 में बेचे गये कुल 17,213 वाहनों के मुकाबले फरवरी 2019 में कंपनी ने 17,352 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 4,339 इकाई से 9% बढ़ कर 4,731 इकाई और मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 12,874 इकाई से 2% की गिरावट के साथ 12,621 इकाई रह गयी।
वहीं निर्यात के साथ अशोक लेलैंड की कुल बिक्री देखें तो कंपनी ने 18,181 वाहनों के मुकाबले 18,245 वाहन बेचे हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 86.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 87.30 रुपये पर खुल कर सुबह 11 बजे के करीब 87.85 रुपये तक चढ़ा। मगर इसके बाद शेयर भाव में एक तीखी गिरावट देखने को मिली, जिससे यह 84.60 रुपये के निचले स्तर तक टूटा। इसके बाद शेयर में दोबारा बढ़ोतरी भी हुई।
1.50 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.35% की हल्की वृद्धि के साथ 86.65 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 167.50 रुपये और निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख