शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने केनरा बैंक (Canara Bank) पर लगाया 2 करोड़ रुपये का जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने केनरा बैंक (Canara Bank) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केनरा बैंक ने घोषणा की है कि आरबीआई ने 20 फरवरी को जारी किये अपने 'समयबद्ध कार्यान्वयन और स्विफ्ट संबंधित नियंत्रणों को मजबूत करने' के निर्देशों के पालन में देरी करने के कारण बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
इससे पहले आरबीआई ने इसी कारण से यूनियन बैंक पर 3 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया था। आरबीआई ने यूनियन बैंक के अलावा एसीबआई और आईडीबीआई बैंक पर 1-1 करोड़ रुपये और देना बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका था।
दूसरी तरफ बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 243.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली वृद्धि के साथ 246.00 रुपये पर खुल कर सत्र समाप्त से कुछ ही मिनट पहले 256.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 9.65 रुपये या 3.97% की मजबूती के साथ 253.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 19,057.09 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 302.10 रुपये और निचला स्तर 205.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख