शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की खबर से डीएलएफ (DLF) में 5% से ज्यादा की उछाल

प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार डीएलएफ की जून तक 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी यह रकम योग्य संस्थागत निवेशकों को इक्विटी शेयर बेच कर जुटायेगी।
गौरतलब है कि ऋण-मुक्त कंपनी बनने के लक्ष्य के लिए डीएलएफ ने पिछले साल योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिये 17.3 करोड़ शेयर जारी करने का ऐलान किया था। साथ ही कंपनी हर महीने 600 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बेच रही है, जिसका इस्तेमाल ऋण घटाने में ही किया जायेगा।
उधर बीएसई में डीएलएफ का शेयर 176.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 179.00 रुपये पर खुल कर 187.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
साढ़े 12 बजे के आस-पास डीएलएफ के शेयरों में 8.95 रुपये या 5.07% की बढ़ोतरी के साथ 185.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,110.94 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 229.65 रुपये और निचला स्तर 141.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी