शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (Mindtree) ने छुआ एक महीने का शिखर

आईटी सेवा प्रदाता माइंडट्री (Mindtree) के शेयर ने एक महीने का शिखर छू लिया है।

गौरतलब है कि माइंडट्री ने 20 मार्च को अपने निदेशक मंडल की एक बैठक का ऐलान किया है, जिसमें में कंपनी के शेयरों की वापस खरीद या बायबैक (Buyback) के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। बता दें कि जानकार इसे प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक (L&T Infotech) द्वारा हिस्सेदारी खरीदने को रोकने के लिए उठाया गया कदम मान रहे हैं।
खबरों के अनुसार एलऐंडटी इन्फोटेक, कैफे कॉफी डे ग्रुप (Cafe Coffee Day Group) के वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha), जो माइंडट्री के रणनीतिक निवेशक हैं, के आईटी कंपनी में शेयरों को खरीदने का प्रयास कर रही है। इसके जरिये एलऐंडटी की कोशिश माइंडट्री का नियंत्रण हासिल करने की है। इससे पहले खबर आयी थी कि सिद्धार्थ की माइंडट्री में करीब 21% हिस्सेदारी खरीदने को लेकर एलऐंडटी उनके साथ सौदा पूरा करने के काफी करीब है।
यह भारत में संभवत: पहली बार है कि कोई कंपनी बायबैक का उपयोग करके संभावित अधिग्रहण से संघर्ष कर रही है। जानकारों के अनुसार माइंडट्री के इस कदम से एलऐंडटी की लागत बढ़ने के साथ ही उसके लि उपलब्ध शेयरों की संख्या घट सकती है।
बीएसई में माइंडट्री का शेयर 946.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 966.00 रुपये पर खुल कर 968.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। करीब 11 बजे यह 13.80 रुपये या 1.46% की वृद्धि के साथ 959.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,761.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,181.90 रुपये और निचला स्तर 741.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी