शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स (Asian Paints) : विशाखापट्टनम संयंत्र में दोबारा उत्पादन शुरू

बहुराष्ट्रीय पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट आयी।

कंपनी ने अपने विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश संयंत्र में दोबारा उत्पादन शुरू कर दिया है। एशियन पेंट्स ने आग लगने के कारण इस संयंत्र का संचालन रोक दिया था।
कंपनी ने आग से संयंत्र में उत्पादन प्रभावित होने की जानकारी दी थी। हालाँकि एशियन पेंट्स के मुताबिक इससे कंपनी के व्यवसाय संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
बता दें कि 16 देशों में संचालन के साथ ही एशियन पेंट्स के विश्व भर में 25 उत्पादन संयंत्र हैं। वहीं कंपनी 60 देशों में उपभोक्ताओं को अपने उत्पाद पहुँचाती है।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1,465.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,464.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 1,435.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
अंत में यह 20.15 रुपये या 1.38% की कमजोरी के साथ 1,445.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,38,623.26 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी