शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अनुमान से कमजोर रहे एशियन पेंट्स (Asian Paints) के तिमाही वित्तीय नतीजे

वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 1.7% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने 2017-18 की समान तिमाही में 495.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 487.45 करोड़ रुपये का का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि जानकारों ने कंपनी के 595 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,492.30 करोड़ रुपये से 11.7% बढ़ कर 5,018.21 करोड़ रुपये की रही। एशियन पेंट्स का एबिटा 2% की गिरावट के साथ 823 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 233 आधार अंक घट कर 16.4% रह गया।
घरेलू स्तर पर कंपनी के सजावटी पेंट कारोबार में दो-अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, मगर अंतरराष्ट्रीय कारोबार, खास कर इजिप्ट, बांग्लादेश और श्रीलंका में, दबाव में रहा। कंपनी के पेंट कारोबार की आमदनी साल दर साल आधार पर 11.5% की बढ़त के साथ 4,899.1 करोड़ रुपये रही। वही कंपनी के कुल व्यय 3,752.94 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,340.64 करोड़ रुपये के रहे।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी कंपनी के नतीजों को हर मामले में अनुमान से कमजोर बताया है।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1,387.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,390.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,347.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 31.80 रुपये या 2.29% की कमजोरी के साथ 1,355.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर एशियन पेंट्स की बाजार पूँजी 1,30,048.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,529.95 रुपये और निचला स्तर 1,119.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख