शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

551.5 करोड़ रुपये के घाटे के बावजूद केनरा बैंक (Canara Bank) में आयी मजबूती

केनरा बैंक (Canara Bank) का शेयर आज 3% से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ।

बैंक ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं। 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक 551.53 करोड़ रुपये के घाटे में रहा, जबकि 2018 की समान अवधि में इसे 4,859.77 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान केनरा बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 2,987.59 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.16% की बढ़ोतरी के साथ 3,500.15 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग मुनाफा 1,764.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 68.5% की बढ़त के साथ 2,973.46 करोड़ रुपये रहा। साथ ही बैंक के प्रोविजन और आकस्मिक व्यय 9,075.04 करोड़ रुपये की तुलना में 5,523.50 करोड़ रुपये के रह गये, जिससे इसका घाटा कम हुआ है।
एनपीए की बात करें तो केनरा बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 7.48% से घट कर 5.37% रह गया, जबकि सकल एनपीए अनुपात 11.84% की तुलना में 8.83% पर आ गया।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 257.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 259.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 3 बजे तक एक सीमित बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली, जिससे यह 268.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 8.25 रुपये या 3.21% की तेजी के साथ 265.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 19,994.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 302.10 रुपये और निचला स्तर 205.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख