शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इकाई को परियोजना मिलने से चढ़ा टाटा पावर (Tata Power) का शेयर

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) को गुजरात ऊर्जा विकास निगम (Gujarat Urja Vikas Nigam) से ठेका मिला है।

गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने टाटा पावर रिन्यूएबल को गुजरात के राघानेसडा सोलर पार्क में 100 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए दिया है।
एक विद्युत खरीद करार के तहत 25 सालों तक गुजरात ऊर्जा विकास निगम को इस परियोजना से ऊर्जा की आपूर्ति की जायेगी। परियोजना का संचालन 15 महीनों के अंदर किया जायेगा।
इस बीच बीएसई में टाटा पावर का शेयर 68.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 68.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 70.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 1 बजे टाटा पावर के शेयरों में 1.60 रुपये या 2.33% की मजबूती के साथ 70.20 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,987.51 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख