शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद ओएनजीसी (ONGC) के मुनाफे में 31.6% की गिरावट

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 31.6% की गिरावट दर्ज की गयी है।

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,915.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ओएनजीसी ने 4,045 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इस दौरान ओएनजीसी की शुद्ध आमदनी 23,970 करोड़ रुपये से 12% की वृद्धि के साथ 26,759 करोड़ रुपये रही। बता दें कि ओएनजीसी के नतीजे जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे हैं।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी की अन्य आमदनी 3,733.7 करोड़ रुपये से 39.73% घट कर 2,250.3 करोड़ रुपये रही। कंपनी का क्रूड तेल उत्पादन 6.2 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) से 5.9% की गिरावट के साथ 5.9 एमएमटी और गैस उत्पादन 6.07 बीसीएम (अरब घन मीटर) से 7.9% की बढ़ोतरी के साथ 6.55 बीसीएम रहा। इसके अलावा नामांकित क्षेत्रों से ओएनजीसी की वसूली 4,365 रुपये प्रति बैरल रही, जबकि संयुक्त उद्यम क्षेत्रों से यह 11.9% के इजाफे के साथ 4,320 रुपये पर पहुँच गयी।
दूसरी ओर बीएसई में ओएनजीली का शेयर 169.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 167.70 रुपये पर खुल कर दबाव में है। करीब 10.40 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 0.53% की गिरावट के साथ 168.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,17,138.34 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 185.00 रुपये और निचला स्तर 127.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख