शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रिसिल ने किया टाटा पावर (Tata Power) की रेटिंग में सुधार

प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड विद्युत यूटिलिटी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है।

क्रिसिल ने टाटा पावर की ऋण प्रतिभूतियों और दीर्घकालिक बैंकिंग सुविधाओं की रेटिंग एए-(स्थिर) से एए-(पॉजिटिव) कर दी है। इससे भविष्य में कंपनी की रेटिंग में और सुधार की संभावना बन गयी है।
गौरतलब है कि टाटा पावर द्वारा 1,082 करोड़ रुपये के डिबेंचरों और 605 करोड़ रुपये के सावधि ऋण का पूरा भुगतान किये जाने के बाद क्रिसिल ने इसकी रेटिंग संशोधित की है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में टाटा पावर का शेयर 0.85 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 66.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,878.55 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख