शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के मुनाफे में 42.16% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के मुनाफे में 42.16% की बढ़त हुई।

2018 की समान अवधि में 205.26 करोड़ रुपये के मुकाबले एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा 291.79 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 471.23 करोड़ रुपये से 7.04% बढ़ कर 503.39 करोड़ रुपये हो गयी।
सालाना आधार पर ही एचडीएफसी एएमसी का एबिटा 49.4% बढ़ कर 444.09 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 29.96 करोड़ रुपये से 61.41% की वृद्धि के साथ 48.36 करोड़ रुपये रही।
एचडीएफसी एएमसी की इक्विटी एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) 18% की बढ़ोतरी के साथ 3,56,700 लाख करोड़ रुपये की हो गयी। गौरतलब है कि एयूएएम के मामले में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एचडीएफसी एएमसी की बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक 14.7% है।
बीएसई में एचडीएफसी एएमसी का शेयर 1934.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1954.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 2014.75 रुपये तक चढ़ा।
अंत में कंपनी का शेयर 59.65 रुपये या 3.08% की बढ़ोतरी के साथ 1994.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 42,397.35 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 2,096.75 रुपये और निचला स्तर 1,248.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी