शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचपीसी (NHPC) की आमदनी और मुनाफे में हुआ इजाफा

2018 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में जलविद्युत बिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के शुद्ध लाभ में 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 832.9 करोड़ रुपये की तुलना में 974.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी की कुल आमदनी 2,479.1 करोड़ रुपये से 11% की बढ़ोतरी के साथ 2,754.5 करोड़ रुपये रही।
तीव्र गर्मी में चुनाव संबंधित गतिविधियों के कारण बिजली की माँग में वृद्धि हुई, जिससे कंपनी के विद्युत उत्पादन में 22% इजाफा हुआ। विद्युत उत्पादन में बढ़ोतरी से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला।
साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी का एबिटा 14% बढ़ कर 1,628.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 90 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 62.4% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में एनएचपीसी का शेयर शुक्रवार को 0.45 रुपये या 2.00% की गिरावट के साथ 22.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,673.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 27.50 रुपये और निचला स्तर 20.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख