शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC) ने पावर ग्रिड (Power Grid) को बेची अपनी इकाई

आरईसी (REC) ने अपनी एक इकाई की पूरी हिस्सेदारी पावर ग्रिड (Power Grid) को हस्तांतरित कर दी है।

आरईसी ने अपनी सहायक कंपनी आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स (REC Transmission Projects) की भिंड गुना ट्रांसमिशन (Bhind Guna Transmission) में पूरी हिस्सेदारी (50,000 इक्विटी शेयर) पावर ग्रिड को हस्तांतरित कर दी है। इन शेयरों के साथ ही कंपनी ने सभी संपत्तियों और देनदारियों का भी हस्तांतरण किया है।
इस खबर के कारण आरईसी का शेयर दबाव में है। बीएसई में आरईसी का शेयर गुरुवार के 147.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 148.55 रुपये पर खुला। शुरुआत में कुछ देर हरे निशान में रहने के बाद यह लाल निशान में पहुँच गया और दोबारा हरे निशान में वापस नहीं आ सका है। अभी तक के सत्र में यह 144.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयरों में 1.70 रुपये या 1.15% की कमजोरी के साथ 145.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,814.05 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 169.55 रुपये और निचला स्तर 94.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख