शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC) ने बेची सहायक कंपनी में पूरी हिस्सेदारी

सरकारी इन्फ्रा फाइनेंस कंपनी आरईसी (REC) ने अपनी सहायक इकाई आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स (REC Transmission Projects) की पूरी हिस्सेदारी (50,000 इक्विटी शेयर) एक अन्य सरकारी बिजली उपयोगिताओं कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) को बेच दी है।

आरईसी ने आरईसी ट्रांसमिशन में अपनी सभी संपत्तियों और देनदारियों का भी हस्तांतरण किया है। इस सौदे से कंपनी को 10.24 करोड़ रुपये की वसूली हुई और अब आरईसी ट्रांसमिशन आरईसी की सहायक कंपनी नहीं रह गयी है।
पावर ग्रिड पर अब राजस्थान विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए संबंधित कार्यों सहित अजमेर (पीजी)-फागी (राजस्थान) 765 केवी डी/सी लाइन के निर्माण की जिम्मेदारी होगी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में आरईसी का शेयर 0.15 रुपये या 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 124.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,627.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 169.55 रुपये और निचला स्तर 97.30 रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी