शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) अक्टूबर में 15 दिन नहीं करेगी उत्पादन

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) अक्टूबर में करीब 15 दिनों के लिए उत्पादन बंद रखेगी।

कंपनी पूरे महीने में 2 से 15 दिनों तक विभिन्न जगहों पर गैर-कार्य दिवस रखेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फैसला बिक्री और उत्पादन में तालमेल बनाने के लिए लिया गया है। बता दें कि ऑटो सेक्टर में चल रही मंदी के बीच पिछले कई महीनों से वाहन कंपनियों की बिक्री लगातार घट रही है।
अशोक लेलैंड से पहले और भी कई प्रमुख वाहन कंपनियाँ अपने संयंत्र बंद रख चुकी हैं, जिनमें मारुति और महिंद्रा भी शामिल हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 0.50 रुपये या 0.74% की बढ़ोतरी के साथ 68.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,990.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 123.00 रुपये और निचला स्तर 56.95 रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख