शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

13.5% से अधिक उछला जिंदल ड्रिलिंग (Jindal Drilling) का शेयर

जिंदल ड्रिलिंग (Jindal Drilling) का शेयर आज 13.5% अधिक की मजबूती दिखा रहा है।

जिंदल ड्रिलिंग को देश की सबसे बड़ी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) से ठेका मिला है। ओएनजीसी ने कंपनी को अपतटीय ड्रिलिंग रिग के जहाज भाड़े के लिए ठेका दिया है, जिसकी अवधि 3 वर्ष है। हालाँकि ठेके से जुड़ी वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में जिंदल ड्रिलिंग का शेयर 72.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 76.20 रुपये पर खुल कर 84.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 9.85 रुपये या 13.67% की बढ़ोतरी के साथ 81.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 237.36 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 139.30 रुपये और निचला स्तर 60.00 रुपये रहा है।
1989 में शुरू की गयी जिंदल ड्रिलिंग तेल और गैस क्षेत्र में अपतटीय ड्रिलिंग में भारतीय निजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी