शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की बिक्री में साल-दर-साल 33% की बढ़ोतरी

ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में नवंबर 2020 में साल-दर-साल 91.3% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गयी है।

इस अवधि में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 30.9% की बढ़ोतरी देखी गयी है। एस्कॉर्ट्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री नवंबर 2019 की 7,379 इकाई से बढ़ कर नवंबर 2020 में 9,662 इकाई हो गयी है, जबकि इसी अवधि में निर्यात 263 इकाई के मुकाबले 503 इकाई हो गया। इस लिहाज से नवंबर में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 7,642 इकाइयों के मुकाबले साल-दर-साल 33% की वृद्धि के साथ 10,165 इकाई रही है।
बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 1,402.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज तेजी के साथ 1,415.00 रुपये पर खुला। करीब 9.53 बजे कंपनी का शेयर 1.85% की कमजोरी के साथ 1,376.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,563.35 करोड़ रुपये है। इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,446.40 रुपये, जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 527.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी