शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसजेएस एंटरप्राइजेज (SJS Enterprises) ने लिस्टिंग पर किया निराश

हफ्ते के पहले दिन एसजेएस एंटरप्राइजेज (SJS Enterprises) की सूचीबद्धता (listing) एक्सचेंजों पर हुई, पर इसने अपने आईपीओ (IPO) निवेशकों को निराश किया।

एसजेएस एंटरप्राइजेज का शेयर लिस्टिंग वाले दिन इश्यू भाव के मुकाबले लगभग 6% कमजोर होकर बंद हुआ है। इस आईपीओ में इश्यू भाव 542 रुपये तय हुआ था। आज सोमवार को यह इश्यू भाव के मुकाबले बीएसई में 5.93% कमजोर होकर 509.85 रुपये पर बंद हुआ। यानी हर शेयर पर निवेशकों को 32.15 रुपये नुकसान हुआ है। एसजेएस एंटरप्राइजेज का आइपीओ 1 नवंबर से 3 नवंबर तक खुला था।
एसजेएस का शेयर आज सुबह बीएसई में 540 रुपये और एनएसई में 542 रुपये पर सूचीबद्ध (लिस्ट) हुआ। लिस्टिंग के बाद इसमें गिरावट बढ़ गयी। बीएसई में यह आज के कारोबार में 505.50 रुपये तक कमजोर हुआ। एसजेएस एंटरप्राइजेज ऑटो और उपभोक्ता उपकरण कंपनियों के लिए लोगो और अन्य सजावटी सामान बनाती है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी