शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा की बढ़ी 'सोलर पावर'

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी (सब्सिडियरी) टाटा पावर सोलर सिस्टम (Tata Power Solar System) को सौर ऊर्जा (Solar) एवं बैटरी स्टोरेज के एक बड़े प्रोजेक्ट का ठेका (ऑर्डर) मिला है।

कंपनी को यह ठेका सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से मिला है। यह परियोजना छतीसगढ़ में लगायी जा रही है। इसके तहत कंपनी को 945 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसमें कंपनी को 100 मेगावाट ईपीसी के साथ 120एमडब्लूएच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी बनाना है।
कंपनी को यह काम 18 महीने में पूरा करना होगा। टाटा पावर सोलर का यूटिलिटी स्केल ईपीसी ऑर्डर अब 4.4 गीगावाट का हो गया है, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 9,000 करोड़ रुपये है। एसईसीआई से मिले इस ठेके के तहत कंपनी की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग, डिजाइन, सप्लाई और टेस्टिंग से लेकर प्रोजेक्ट को शुरू करने तक है।
इस परियोजना के जरिये टाटा पावर ने अक्षय ऊर्जा (रिन्युएबल) श्रेणी में अपनी पकड़ और मजबूत की है। (शेयर मंथन, 1 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी