शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईवी (EV) चार्जिंग प्वाइंट्स लगाने के लिए एनवायरो का टाटा पावर के साथ करार

टाटा पावर ने एनवायरो के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह करार गुरुग्राम में बिजली से चलने वाली गाड़ियों के चार्जिंग प्वाइंट्स लगाने के लिए करार किया है। एनवायरो रियल एस्टेट डेवलपर वाटिका ग्रुप का फैसिलिटी मैनेजमेंट विंग है। टाटा पावर वाटिका ग्रुप के प्रॉपर्टीज में 59 ईवी (EV) चार्जिंग प्वाइंट्स लगाएगी। ईवी (EV) चार्जर गुरुग्राम शहर में वाटिका ग्रुप के 18 जगहों पर लगाई जाएगी। यहां पर लगाए जाने वाले दो तरह के होंगे। प्रॉपर्टी के मुताबिक चार्जिंग स्टेशन सार्वजनिक और अर्ध सार्वजनिक प्रकार के होंगे।
टाटा पावर के ईवी डिवीजन के प्रमुख संदीप बांगिया ने बताया कि वाटिका ग्रुप के साथ यह करार ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के हमारे प्रयास का एक हिस्सा है। हमारे करार का यह नतीजा होगा कि ईवी को अपनाने की गति मिलेनियल सिटी में तेजी से होगा। साथ ही दूसरे शहरों के लिए भी एक मानक तय होगा।
टाटा पावर देशभर में ईवी चार्जिंग इंफ्रा तेजी से विकसित कर रही है। साथ ही भारत को पर्यावरण अनुकूल मोबिलिटी अपनाने में मदद करते हैं। एक ताजा अनुमान के मुताबिक देश में 2026 तक 4 लाख ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की जरूरत है।
एनवायरो के प्रेसिडेंट एंड सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि टाटा पावर के साथ करार को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। इस करार से लोगों में बिजली से चलने वाली गाड़ियों को अपनाने की उत्सुकता बढ़ेगी। टाटा पावर देशभर में EZ चार्ज ब्रांड के तहत अलग-अलग शहरों में अब तक 1300 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगा चुकी है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी