शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Market Outlook: सवा लाख का सेंसेक्स, निफ्टी होगा 35,000 का - शोमेश कुमार से बातचीत

भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह बाजार में कोरोना की घबराहट कुछ कम होती दिखी।

इसके चलते सेंसेक्स 589 अंक या 1.0% बढ़ कर 57,696 पर और निफ्टी 171 अंक या 1.0% की मजबूती के साथ 17,197 पर बंद हुआ। अब नये सप्ताह में निवेशकों को शेयर बाजार में किस तरह की रणनीति रखनी चाहिए? पर इससे बड़ा सवाल यह है कि बाजार की बड़ी तस्वीर क्या है और अगले 8-10 में क्या होने वाला है? बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2030 तक सवा लाख पर और निफ्टी 35,000 पर पहुँच सकता है। यह आकलन किस आधार पर किया गया है? देखें शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#StockMarkets​ #ShareMarket​ #Equity​ #Investment​ #BSE​ #NSE​ #Stocks​ #Sensex​ #Nifty​ #ShomeshKumar​ #InvestmentPicks​ #Share_Market_Tips​ #Latest_Stock_Market_Tips_In_Hindi​ #Equity​ #indianstockmarket

(शेयर मंथन, 06 दिसंबर  2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी