शेयर मंथन में खोजें

आरएम सीड की कीमतों में 6,600-6,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जुलाई) की कीमतों के 6,600-6,720 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है।

इस खरीफ सीजन में, तिलहन क्षेत्र के किसान खरीफ सीजन की बुवाई की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। सोयाबीन ऑयल प्रोसेसर्स एसोसिएशन को उम्मीद है कि सोयाबीन का उत्पदन क्षेत्र 5-7 फीसदी बढ़ जायेगा। अमेरिकी फसल मौसम में सुधार के पूर्वानुमान के कारण शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेंड में सोयाबीन वायदा की कीमतों में दो महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। सीबीओटी में जुलाई सोयाबीन की कीमतें 17-1 प्रति 4 सेंट की गिरावट के साथ 14.48-1 प्रति 2 डॉलर प्रति बुशल और नयी फसल की कीमतें 30-1 प्रति 4 सेंट की गिरावट के साथ 13.43-1 प्रति 2 पर बंद हुई।
आरएम सीड वायदा (जुलाई) की कीमतों के 6,600-6,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। देश भर के प्रमुख बाजारों में सरसों की आवक लगातार दूसरे दिन भी 2,60,000 बैग (1 बैग=84 किलोग्राम) रही। बेंचमार्क बाजार जयपुर में सरसों की कीमतें 6,850-6,875 रुपये प्रति 100 किलोग्राम के दायरे में रही है जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये अधिक है।
सोया तेल वायदा (जुलाई) की कीमतों के 1,235-1,265 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (जून) के कीमतों के 1,015-1,035 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। सीबीओटी में जुलाई सोया तेल की कीमतें 3.5 सेंट गिरकर 62.07 सेंट प्रति पाउंड पर बंद हुई। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा सोया आधरित बायोडीजल सहित जैव ईंधन के सम्मिश्रण की आवश्यकता वाले जनादेश से अमेरिकी तेल रिफाइनरों को राहत प्रदान करने के तरीकों पर विचार करने की रिपोर्ट को अनदेखा करते हुये कारोबारियों द्वारा मुनाफा वसूली के कारण हाल के दिनों में कीमतों में गिरावट हो रही है। मलेशियाई पॉम तेल वायदा बुधवार को 4% से अधिक गिर गया। (शेयर मंथन, 17 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी