शेयर मंथन में खोजें

अरंडी सीड में रुकावट, कॉटन की कीमतों में बढ़त की संभावना - एसएमसी

ओमाइक्रोन कोरोना वायरस संस्करण को लेकर अनिश्चितताओं और मिलों की ओर से माँग के अभाव के कारण कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों में शुक्रवार को 0.9% की बढ़त दर्ज की गयी है।

अब कीमतों के 32,570 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 33,250 रुपये तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्पादन की चिंताओं और निर्यात के लिए कच्चे कपास की अधिक माँग के कारण वर्तमान में कपास की कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 50% अधिक हैं। सीएआई के अनुसार, अक्टूबर 2021 में भारतीय कपास की आवक 31.12 लाख बेल रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल कपास की आवक 27.16 लाख बेल थी।
अधिक आवक और कमजोर माँग के कारण ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों में 1.5% की गिरावट हुई और कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गयी हैं। अब कीमतों के 6,160 रुपये पर रुकावट के साथ 6,000 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। वर्तमान में, कम उत्पादन, कई वर्षो में कम स्टॉक और अच्छी निर्यात माँग की संभावना से कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 55% अधिक हैं। नये सीजन में ग्वारसीड की आवक घट सकती है क्योंकि कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गयी हैं। सितंबर में, ग्वारगम का निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 30% बढ़कर 24,800 टन हो गया, जबकि 2021-22 (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 43% बढ़कर 1.58 लाख टन हो गया।
अरंडी सीड वायदा (जनवरी) की कीमतों के 5,925 रुपये पर सहारा और 6,000 रुपये पर रुकावट के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। ओमाइक्रोन कोरोना वायरस संस्करण को लेकर अनिश्चितताओं से माँग के अभाव के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। कृषि मंत्रालय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार कम रकबे के कारण अरंडी का उत्पादन 15.98 लाख टन होने की संभावना है जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम होगा। अरंडी के तेल और मील के लिए पूरे वर्ष लगातार निर्यात माँग से कीमतें उच्च स्तर पर रह सकती हैं। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख