शेयर मंथन में खोजें

आपूर्ति कम होने की संभावना से कच्चे तेल में बढ़त - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों 3,650-3,750 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

सऊदी अरब के राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच उत्पादन देशों द्वारा उत्पादन में कटौती से बाजार में सप्लाई कम होने की संभावना के कारण तेल की कीमतों में 1% बढ़त दर्ज की गयी। इस बीच अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 67,000 बैरल बढ़ कर 9.62 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है, जो एक दशक में सबसे अधिक उत्पादन है। टेक्सास ने पिछले महीने 997 तेल और गैस ड्रिलिंग की मंजूरी दी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 17% अधिक है। ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने के कारण विश्व स्तर पर तेल भंडार मे कमी दर्ज की गयी है और जुलाई से नवंबर के बीच कुल तेल भंडार 93 मिलियन बैरल कम हुआ है। ओपेके और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देशों द्वारा जनवरी 2017 से ही तेल उत्पादन में 1.8 मिलियन प्रति दिन की कटौती को मार्च 2018 के बाद भी जारी रखने की संभावना से कीमतों को मदद मिल रही है। नेचुरल गैस वायदा की कींमतें 205-214 रुपये दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख