शेयर मंथन में खोजें

कच्चे केल में तेजी बरकरार रहने के संकेत - एसएमसी

ईरान पर प्रतिबंध और वेनेजुएला में उत्पादन में कमी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है।
एमसीएक्स में कीमतें 4,900 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 4,900 रुपये के स्तर तक बढ़त दर्ज कर सकती है। अमेरिका ईरान पर प्रतिबंध को लेकर अपना रुख अधिक सख्त कर रहा है, जिससे ईरान से तेल निर्यात बाधित हो सकता है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के फिर से चुनाव के बाद देश भर में भारी विरोध हो रहा है। अमेरिका भी वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा है, जबकि वेनेजुएला में कच्चे तेल का उत्पादन पिछले दो वर्षो में एक-तिहाई कम हुआ है। ओपेक भी वेनेजुएला के तेल उत्पादन में कमी पर पैनी नजर बनाये हुए है, ताकि आपूर्ति में अधिक कमी होने पर समूह द्वारा आपूर्ति की भरपायी की जा सके। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 191-195 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी