शेयर मंथन में खोजें

उत्पादन बढ़ने से कच्चे तेल में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

रूस, अमेरिका और सऊदी अरब में तेल के अधिक उत्पादन के कारण कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।
लेकिन लीबिया और कनाडा से तेल निर्यात को लेकर अनिश्चितता बने रहने के कारण कीमतों में गिरावट सीमित रह सकती है। अमेरिका और अन्य देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव गहराते जाने के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है लेकिन अधिक माँग और आपूर्ति बाधित होने के कारण बाजार में आपूर्ति कम रह सकती है। कनाडा के सिनक्रूड से लगभग 3,00,000 बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन बंद होने के कारण उत्तरी अमेरिका में आपूर्ति कम हुई है और जुलाई तक उत्पादन बंद रहने की संभावना है। अमेरिका से बाहर ओपेक और कुछ गैर-ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने और अधिक माँग के कारण 2018 में तेल की कीमतों में जोरदार तेजी जारी रही है। कच्चे तेल की कीमतों को 5,030 रुपये के स्तर पर सहारा और 5,120 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है।
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख